Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में डीएसपी स्तर के अधिकारियों को भावभीनी विदाई, योगदान को किया...

बगहा में डीएसपी स्तर के अधिकारियों को भावभीनी विदाई, योगदान को किया गया याद

0
1

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा कुमार देवेन्द्र, साइबर डीएसपी विशाल कुमार आनंद एवं लाइन डीएसपी सुजय विद्यार्थी के सम्मान में लव कुश बैंक्वेट हॉल में गरिमामय विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

समारोह में सभी पुलिस उपाधीक्षक, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने तीनों अधिकारियों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की।

वक्ताओं ने कहा कि इन अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस प्रशासन को सुदृढ़ करने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व, कार्यकुशलता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सभी ने प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं शुभकामनाएं देते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!