Tuesday, May 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सात शराबी सहित चार शराब कारोबारी गिरफ्तार,।461 पीस 8पीएम अंग्रेजी शराब हुआ...

सात शराबी सहित चार शराब कारोबारी गिरफ्तार,।461 पीस 8पीएम अंग्रेजी शराब हुआ बरामद ।

0
1

पुलिस ने मेडिकल जांच उपरांत सभी को भेजा न्यायिक हिरासत में।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार

मंगलवार के दिन मझौलिया पुलिस ने पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन के निर्देश पर थाना क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों से समकालीन अभियान के तहत करीब एक दर्जन शराब कारोबारी व शराबी को किया गिरफ्तार।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 442/26 के प्राथमिकी अभियुक्त साहब खान पिता मुन्ना खान साकिन सुगौली ठाकुर टोला को 461 पीस 8पीएम अंग्रेजी शराब सहित एक ई रिक्शा व एक बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन न.बी आर 22बी टी 8202 को मझरिया शेख डोभवा घाट से पुलिस ने धर दबोचा ।उधर मझौलिया थाना कांड संख्या 436/26 के तहत शराब कारोबारी अवधेश कुमार साकिन सेमरा वार्ड नं 10, मझौलिया थाना कांड संख्या 437/26 के प्राथमिकी अभियुक्त अनिल पसवान साकिन करमवा ,मुकेश कुमार साकिन
जौकटिया इन दोनों अभियुक्त के पास से तीन लीटर देशी चूलाई शराब बरामद हुई।वही मझौलिया थाना कांड संख्या 441/26 के शराब पीकर हो हल्ला करने के मामले में सुखदेव महतो साकिन विरवा,रामबाबू कुमार साकिन नौतन खुर्द,मोहन राम साकिन नौतन खुर्द भैरोपुर ,केदार दास साकिन बघंबरपुर,राज कुमार राम साकिन बरवा ,पप्पू मांझी,ऋषि मांझी साकिन सिरकहीया ।इन सभी अभियुक्तों को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस पुलिसिया कार्रवाई से शराब कारोबारीयो तथा शराबियों में हड़कंप सा मच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!