बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़ / गोपालगंज।सरकार के द्वारा लोगो की समस्याओं की समाधान हेतु सहयोग शिविर का आयोजन कर लोगो की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है मांझा प्रखंड अंतर्गत 20 पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन 19 मई तक किया जाएगा शिविर में इंद्रा आवास भूमि विवाद वृद्ध पेंशन किसी प्रकार की समस्या का समाधान शिविर में पहुचे अधिकारियों के द्वारा त्वरित करवाई कर समाधान किया जा रहा है। किये समाधान से आवेदक को अवगत भी 19 मई को कराया जाएगा जो लोग किसी भी समस्या से पीड़ित है वे लोग अपने समस्या की लिखित शिकायत सहयोग शिविर में कर के समस्या की समाधान करा सकते है इसकी जानकारी मांझा कृषि पदाधिकारी देवा श्री महतो ने दी ।






