Tuesday, May 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास किसानों को मूंग और उड़द की खेती करने के लिए प्रमाणित एवं...

किसानों को मूंग और उड़द की खेती करने के लिए प्रमाणित एवं अनुदानित दिया जा रहा बीज।

0
2

विजबिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट


मांझागढ़ / गोपालगज । सरकार के द्वारा किसानों के आय बढ़ाने की उद्देश्य से प्रमाणित और अनुदानित बीज और खाद तो दिया जा रहा है परंतु सरकार के द्वारा समय से बीज उपलब्ध नही कर पाने की वजह से शत प्रतिशत किसान सरकार के द्वारा दिये जा रहे प्रमाणित एवं अनुदानित बीज की लाभ नही उठा पा रहे है ।गरमा फसल मूंग और उड़द का खेती मार्च से लेकर अप्रैल तक करते है उड़द और मूंग की फसल जून जुलाई तक तैयार हो जाने के बाद मूंग और उड़द की फसल को काट कर धान की खेती करने में किसान जुट जाते है परंतु सरकार के द्वारा जिले के मांझा प्रखंड में मई माह में मूंग और उड़द की बीज उपलब्ध कराया गया है ।

मिली जानकारी के अनुसार 11 क्यूंटल मूंग का बीज और 4 क्यूंटल उड़द की बीज उपलब्ध कराया गया परन्तु लेट से बीज उपलब्ध कराने के वजह से कुछ ही किसान मूंग और उड़द की प्रमाणित तथा अनुदानित बीज लेकर मूंग और उड़द की खेती किये वही मांझा प्रखंड के दो पंचायत देवा पुर सेख पुरदिल और बथुआ पंचायत के पचीस पचीस किसानों को सूर्य मुखी की खेती करने के लिए बीज और कीटनाशक दवा भी दिए गए है अब किसान सूर्य मुखी खेती कर अपनी आय को बढ़ा सकते है ।इसकी जानकारी मांझा प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवा श्री महतो ने दी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!