लंबित मामलों को जांच कर निष्पादन करने का निर्देश सीओ ने दिया।
शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा दो अंचल में राजस्व कर्मियों के कई दिन लंबे हड़ताल खत्म हुआ। इसके बाद सोमवार को 9 राजस्व कर्मियों ने योगदान दिया। योगदान के बाद राजस्व कर्मियों और अमीनो की बैठक बगहा दो सभागार भवन में हुई। बगहा दो अंचलाधिकारी वसीम अकरम और राजस्व पदाधिकारी राजीव कुमार द्वारा बैठक कर कई दिशा निर्देश दिए गए । सीओ वसीम अकरम ने राजस्व कर्मी और अमीनो को निर्देश दिया कि भूमि संबंधित परिमार्जन के लगभग 2300 आवेदन जांच कर विभाग में रिपोर्ट करने को कहा। इसके साथ ही दाखिल खारिज एवं त्रुटि दाखिल खारिज जांच के लगभग 900 आवेदनों को जल्द से जल्द जांच कर अंचल कार्यालय को रिपोर्ट को करने को कहा। साथ ही जितने भी लंबित मामले हैं उनकी जांच करें और आगे की कार्रवाई के लिए विभाग को सूचित करें।

सीओ ने कहा कि लंबित कार्य समय सीमा पर पूरा करें नहीं तो विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही आगामी संभावित बाढ़ की तैयारी को ले कर भी निर्देश भी दिए गए। जिसमें नाव मालिकों का रजिस्ट्रेशन और इकरारनामा विभाग में जमा कराएं। साथ ही स्पूर्ति पोर्टल पर लाभुकों का सत्यापन करने का भी निर्देश दिया गया। इस बैठक में अमीन भी मौजूद थे जिन्हें निर्देश गया किया कि लगभग 100 नपी लंबित है जिसे विभाग द्वारा दिए गए समय पर पूरा करने का निर्देश भी अंचल अधिकारी वसीम अकरम ने दिया। इस बैठक में मौजूद राजस्व पदाधिकारी राजीव कुमार, राजस्व कर्मचारी, अमीन, अंचल कर्मी आदि मौजूद थे।






