विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
पश्चिम चंपारण (बगहा)। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के रुझानों के बाद बगहा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखा गया।

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की जनता ने सनातन विरोधी और नारी शक्ति का अपमान करने वाली शक्तियों को करारा जवाब दिया है तथा प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर एक बार फिर भरोसा जताया है।

जश्न में भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत कुमार लाला के साथ माननीय विधायक राम सिंह, रामनगर विधायक नंदकिशोर राम, मनोज सिंह, वीरेन्द्र तिवारी, पंकज जी, रितु जायसवाल, हृदय दुबे, प्रमोद काजू, विजय कुमार साहू, राजन गुप्ता, विशाल पांडेय, रौशन तिवारी, गोविंदा जायसवाल, दीपु जायसवाल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कहा कि यह परिणाम देश में विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व की जीत का संकेत है।






