बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़/ गोपालगज । जिले के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मांझागढ़ में , गुरुवार को तीस दिवसीय पशु पालन के तहत गाय पालन का प्रशिक्षण सफ़लता पूर्वक संपन्न हो गया । जिसमें 27 सफल परीक्षार्थियों ने सफ़लता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया निदेशक महमद अख्तर हुसैन के द्वारा सभी परीक्षार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य में, एक सफल उद्यमी बनने के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी गयी । तथा एक सफल उद्यमी बन कर अपना स्वरोजगार स्थापित करने के तौर तरीकों की महत्तवपूर्ण जानकारी दी गयी ।

ग्रामीण स्वरोजगर प्रशिक्षण केंद्र आर सेट्टी में 64 प्रकार का प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाता है । गोपालगज जिला के बेरोजगार युवाओं तथा युवतियों के लिए सभी प्रकार का प्रशिक्षण जैसे की गाय पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, मछली पालन, मशरूम उत्पादन, सिलाई-कटाई, ब्यूटी पार्लर आदि प्रकार के प्रशिक्षण देने का आवासीय निशुल्क व्यवस्था है । प्रशिक्षण हेतु आवेदन बेरोजगार युवक युवतियों लिया जा रहा है। जो बेरोजगार युवक और युवती उद्यमी बनना चाहते है ।उन सभी से प्रशिक्षण केंद्र के व्यवस्थापक के द्वारा आग्रह किया गया है कि भारी संख्या मे आ कर अपना आवेदन करे और प्रशिक्षण ले के एक सफल उद्यमी बने |






