Thursday, April 30, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा अनुमंडल अस्पताल कर्मी नारायण राम की सेवानिवृत्ति पर दी गईं विदाई

बगहा अनुमंडल अस्पताल कर्मी नारायण राम की सेवानिवृत्ति पर दी गईं विदाई

0
29

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल अस्पताल के कर्मी नारायण राम के सेवानिवृत होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। नारायण राम अस्पताल में परिचारी पद पर नियुक्त थे। उन्होंने बगहा अनुमंडल में अपनी सेवाएं कई साल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिया। इसके बाद बगहा अनुमंडल अस्पताल में भी कई वर्ष रहकर अस्पताल से गुरुवार को सेवानिवृत हुए।

इस अवसर पर अस्पताल के डीएस डॉ एके तिवारी, डॉ एसपी अग्रवाल, डॉ विनय कुमार, डॉ तारीक नदीम, डॉ शिवानी के साथ कई एएनएम,जीएनएम और अस्पताल कर्मियों ने नारायण राम को उनके सेवानिवृत होने पर फूल माला, शाल और उपहार देकर सम्मानित किया। सभी लोगों ने नारायण राम द्वारा अस्पताल को वर्षों सेवा दिया जिसकी सभी ने तारीफ की। नारायण राम ने भी अपने पदाधिकारी और कर्मियों बीते वक्त को याद कर अपनी बातें कहीं और विदाई समारोह देने पर सभी को धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!