सजी है बरवाँ नगरी, महक रहा दरबार है,
राम-सिया की कृपा से, हर हृदय में प्यार है।
मझौलिया के बरवाँ राम जानकी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और भव्य यज्ञ का आयोजन ।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण
बरवाँ सेमरा घाट पंचायत के बरवाँ में 23 तारीख को समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से नवनिर्मित राम जानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य यज्ञ का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंकेश्वर मिश्रा ने फीता काटकर और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया।
इस पावन अवसर पर गाँव की एकता देखते ही बनी, जहाँ परमानन्द यादव, चनरमन चौरसिया, विनोद चौरसिया, सिद्धेश्वर मिश्र, अजय श्रीवास्तव, दिलीप चौरसिया और आनंद चौरसिया सहित भारी संख्या में ग्रामीणों ने सक्रिय योगदान दिया। मंत्रों की गूँज और भक्तिमय वातावरण से पूरा क्षेत्र सराबोर रहा। ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने आपसी भाईचारे और श्रद्धा की एक अनूठी मिसाल पेश की है।






