Saturday, April 25, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण कार्य का औचक निरीक्षण, निजी क्लीनिकों को दी...

आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण कार्य का औचक निरीक्षण, निजी क्लीनिकों को दी गई हिदायतें

0
1

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

बेतिया। वार्ड नंबर 06 मझौलिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 308 पर गुरुवार को चल रहे टीकाकरण कार्य का सीएचसी प्रभारी डॉ. अनुपम प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीकाकरण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहना चाहिए और किसी भी स्थिति में इसका चक्र टूटना नहीं चाहिए। मौके पर उपस्थित आशा कार्यकर्ता कनक कुमारी के डीयू लिस्ट, मोबाइल पर किए गए एम-आशा ऐप के सर्वे, एनसीडी कार्य एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण की भी जांच की गई। सर्वे कार्य संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने संतुष्टि जताई। साथ ही निर्देश दिया कि सर्वे के साथ जन्म-मृत्यु रजिस्टर को नियमित रूप से मेंटेन किया जाए तथा पोषक क्षेत्र से संबंधित सभी गतिविधियों की रिपोर्ट अद्यतन रखी जाए।

भीषण गर्मी को देखते हुए उन्होंने हीट वेव से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविका सुजाता कुमारी, शंकर कुमार राउत, राज कमल राय, मुस्कान कुमारी, वशिष्ठ तिवारी, राजरतन कुमार, ज्योति कुमारी और आरती देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे। निरीक्षण के बाद सीएचसी प्रभारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित निजी क्लीनिकों का भी जायजा लिया। इस दौरान जवकटिया स्थित मेडिवेव हॉस्पिटल समेत कई जांच केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!