Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम बहन की बेटी के शादी से लौट रहे मामा की सड़क दुर्घटना...

बहन की बेटी के शादी से लौट रहे मामा की सड़क दुर्घटना में मौत।

0
17

एक बच्ची गंभीर रूप घायल कई महिलाओं की आई चोटे।

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

प्रखंड बगहा-1 के छोटकी पट्टी परसा रोड स्थित मंगलम गेस्ट हाउस के सामने बुधवार को हुई लगभग 11 बजे सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची ड्राइवर सहित कई महिलाओं को गंभीर रूप से चोटे आइ है जहां मृतक की पहचान बगहा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 35, तेलिया टोला रतनमाला निवासी कलमेश यादव (लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलमेश यादव अपने बहन रामनगर थाना क्षेत्र से भांजी के शादी समारोह में आयोजित कार्यक्रम से अपने पूरे परिवार के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान छोटकी पट्टी परसा रोड पर अचानक बैट्री रिक्शा टेंपू अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे यह हादसा हुआ। राहगीरों एवं परिजनों के द्वारा आनन-फानन में उन्हें बगहा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि टेंपू मृतक के पाटीदार का ही बताया जा रहा है जो अपने घर परिवार के दर्जनों लोगों को बैठकर आ रहा था। बतादे की मृतक वर्षों पूर्व जय गुरुदेव के सत्संगी रहे थे जो सामाजिक कार्य में अहम योगदान निभा रहे थे साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रसित हुए थे जिनका पेट का आंत निकाल दिया गया था जिनको अलग से आंत लगाकर बीमारी से छुटकारा पाकर अपने काम काज में व्यस्त रहा करते थे जिन्होंने अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं , जिनकी शादी हो चुकी है। उनकी पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है है। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!