Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास छात्रों के बीच ज्ञान संस्कार और अनुशासन की ज्योति जलावे।

छात्रों के बीच ज्ञान संस्कार और अनुशासन की ज्योति जलावे।

0
28


विकसित भारत के निर्माण में छात्रों की है महत्वपूर्ण भूमिका, वार्षिकोत्सव में छात्रों ने बिखेरे जलवा।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


एलेन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मोहद्दीपुर भट्ट टोला मझौलिया में हर्ष उल्लास के साथ वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया।
मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन कुमार और थाना अध्यक्ष अमर कुमार मैनकाइंड कंपनी के जिला प्रतिनिधि राकेश सिंह तथा निदेशक अमरूल आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने कहा कि शिक्षक अपने धर्म का पालन करें। छात्रों के बीच ज्ञान संस्कार और अनुशासन की ज्योति जलावे। भारत भूमि ऋषि महर्षि वीरों संत महात्मा महापुरुषों की भूमि है। छात्रों को इनसे प्रेरणा लेकर देश निर्माण में अहम योगदान देने का प्रयास करना चाहिए।


मुख्य अतिथि थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने कहा कि विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण में छात्रों की महती भूमिका रहेगी। शिक्षक राष्ट्र निर्माता है तो छात्र देश के उज्जवल भविष्य है। छात्रों को अपने माता-पिता गुरुजनों तथा समृद्ध भारत के सुंदर भविष्य के लिए योगदान देने के लिए सदैव तत्पर होना चाहिए।
स्कूल के निदेशक अमरूल आलम ने कहा कि मानव जीवन में शिक्षा सबसे बड़ा धन है। शिक्षा से वंचित मनुष्य पशु के समान माना जाता है। उनका उद्देश्य समाज में ज्ञान अनुशासन परिश्रम और संस्कार का दीपक जलाना है। उन्होंने बताया कि स्कूल में निर्धन और लाचार परिवार के छात्रों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है।
प्रधानाध्यापक अमरेश श्रीवास्तव ने आगत अतिथियों का सम्मान करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार छात्रों को बेहतर से बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रयास रत रहता है।
बताते चले की वर्ग में सफल छात्रों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। सफल छात्रों में हिमांशु कुमार स्नेहा परवीन रितिका कुमारी पल्लवी कुमारी आरती कुमारी हंस कुमार पटेल दीपक कुमार नैंसी कुमारी सौरभ कुमार सिंह निशा कुमारी सिद्धार्थ कुमार शाहीन परवीन आदि मुख्य है।


इस दौरान छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें स्वागत गीत आयो रे शुभ दिन आयो रे मुझे इस दुनिया में लाया कान्हा सो जा रे हेरा फेरी की कॉमेडी छोटा बच्चा जान के शिव तांडव लूंगी डांस तथा सोशल मीडिया के साइड इफैक्ट्स आदि प्रस्तुति को जबरदस्त सराहा गया ।
आरती कुमारी सुफियान लक्ष्मी पल्लवी इमरान आलम सौरभ कुमार सिंह स्नेहा वर्तिका गौरव पल्लवी ईशा आदि की प्रस्तुति को दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में निदेशक अमरूल आलम प्रधानाध्यापक अमरेश कुमार श्रीवास्तव सहायक प्रधानाध्यापक सुभाष भारती गोस्वामी सूरज कुमार मनीष सिंह उजाला सिंह पुष्पांजलि कुमारी समीर आलम आमीर आलम निकहत परवीन आदि की मुख्य भूमिका रही।
विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों को पुष्प हार पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!