Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पुण्यतिथि पर याद किए गए बाल योगी बाबा, बखरिया में जुटे संत-महात्मा...

पुण्यतिथि पर याद किए गए बाल योगी बाबा, बखरिया में जुटे संत-महात्मा और श्रद्धालु

0
28


धर्म, सेवा और तपस्या के संदेश को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण


मझौलिया प्रखंड के बखरिया में ब्रह्मलीन परम संत महामंडलेश्वर अर्जुन पुरी महाराज उर्फ बाल योगी बाबा की पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा को नमन किया।
कार्यक्रम में बाल योगी बाबा के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी स्वामी कामेश्वरानंदपुरी जी महाराज, शक्तिपीठ के चंचल बाबा, अरेराज स्थित सोमेश्वर नाथ मंदिर के महंत रवि शंकर गिरी, पूर्व विधायक प्रकाश राय, मदन मोहन तिवारी एवं समाजसेवी राहुल कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बाबा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।


सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाल योगी बाबा का जीवन त्याग, तपस्या और मानव सेवा का अद्भुत उदाहरण रहा है। उन्होंने समाज में आध्यात्मिक चेतना जगाने का कार्य किया, जिससे आज भी लोग प्रेरणा लेते हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में नैतिकता, सद्भाव और धार्मिक जागरूकता को मजबूत किया जा सकता है।
मौके पर समाजसेवी राहुल कुमार ने कहा कि मंदिर निर्माण स्थल पर प्रस्तावित मंदिर बनने से पूरे चंपारण क्षेत्र का गौरव बढ़ेगा। इससे लोगों की आस्था और मजबूत होगी तथा नियमित पूजा-पाठ से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेगा।

मंच संचालन कर रहे गुड्डू बाबा ने बाल योगी बाबा को युगपुरुष बताते हुए कहा कि उनकी ख्याति देश-विदेश तक फैली हुई है और उन्होंने धर्म के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के अंत में शांति पाठ के साथ सभा का समापन हुआ। इस अवसर पर पूर्व मुखिया सुरेश साह, पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रमोद नारायण सिंह, सुनील सिंह, अजय सिंह, अजय पांडे, विशाल कुमार, दीपू सिंह, राकेश शर्मा, मनोज कुमार, केशव सिंह, बृजेश मिश्र, मनमोहन चौबे, विकास पांडे सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!