Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास कुमार कार्तिकेय ने सीबीएसई दसवीं में 95.8%अंक प्राप्त कर चम्पारण का मान...

कुमार कार्तिकेय ने सीबीएसई दसवीं में 95.8%अंक प्राप्त कर चम्पारण का मान बढ़ाया है -पं-भरत उपाध्याय

0
34

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने अपने प्रिय शिष्य अमरेश्वर सिंह बड़गांव स्टेट, के ज्येष्ठ पुत्र कुमार कार्तिकेय द्वारा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में 95.8%अंक प्राप्त करने पर बधाई देते हुए कहा कि कुमार कार्तिकेय ने न सिर्फ अपने परिवार का वल्कि पूरे बगहा पुलिस जिले का मान बढ़ाया है।


ज्ञातव्य हो कि कुमार कार्तिकेय प्रियदर्शनी क्लासेज के छात्र हैं। इनके पिता अमरेश्वर सिंह उर्फ अमर सिंह चम्पारण के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं विशिष्ट व्यक्तित्व के धनी हैं।
राजशाही परिवार से आने वाले कुमार कार्तिकेय ने अपने इस विशिष्ट उपलब्धि का श्रेय श्रेष्ठ गुरुजनों के आशीर्वाद और माता -पिता, तथा बड़े पिता राकेश्वर सिंह उर्फ दीपू सिंह एवं अमितेश सिंह के कुशल निर्देशन को दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!