अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 10 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। यह प्रक्रिया प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपम प्रसाद के नेतृत्व में सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। डॉ. अनुपम प्रसाद ने बताया कि परिवार नियोजन को बढ़ावा देने और मातृ-स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नियमित रूप से इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि बंध्याकरण एक सुरक्षित और प्रभावी उपाय है, जिससे परिवार को संतुलित रखने में मदद मिलती है।

ऑपरेशन के दौरान सभी आवश्यक स्वास्थ्य मानकों का पालन किया गया तथा महिलाओं की देखभाल के लिए चिकित्सकीय टीम पूरी तरह सतर्क रही। ऑपरेशन के बाद सभी महिलाओं को आवश्यक दवाएं एवं परामर्श भी प्रदान किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस सफल आयोजन से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत होता जा रहा है।






