Wednesday, April 8, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा पुलिस कार्यालय में जनशिकायतों की सुनवाई, एसपी ने सुनी आमजन की...

बगहा पुलिस कार्यालय में जनशिकायतों की सुनवाई, एसपी ने सुनी आमजन की समस्याएं

0
12

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बगहा में जनशिकायतों के समाधान को लेकर नियमित जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक निर्मला ने स्वयं उपस्थित होकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी शिकायतों के साथ पहुंचे। आवेदकों ने जमीन विवाद, आपसी झगड़े, मारपीट सहित अन्य मामलों को लेकर अपनी बात रखी। पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर शिकायत पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ज्ञात हो कि पुलिस कार्यालय बगहा में प्रत्येक कार्य दिवस पर प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक जन सुनवाई का आयोजन किया जाता है। इस दौरान कोई भी नागरिक अपनी शिकायत सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है, जिससे समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित हो सके। जन सुनवाई की इस व्यवस्था से आम लोगों को अपनी बात रखने का एक सशक्त मंच मिल रहा है, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास और संवाद भी मजबूत हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!