Wednesday, May 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास होली पर्व-2026 को लेकर बगहा में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

होली पर्व-2026 को लेकर बगहा में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

0
56

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत रत्नमाला मस्जिद के समीप होली पर्व-2026 के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल द्वारा “जन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी होली पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराना रहा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी से आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली जैसे पर्व सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं और इन्हें मिल-जुलकर मनाया जाना चाहिए।

पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की सूचना तत्काल डायल-112 या स्थानीय पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जाएगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा एवं थानाध्यक्ष बगहा भी मौजूद रहे। बगहा पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!