Saturday, February 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास ससुराल जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत।

ससुराल जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत।

0
64


गन्ना लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बखरिया के युवक की मौत।


ट्रैक्टर ट्राली छोड़ चालक हुआ फरार।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


गन्ना लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर होने की खबर है ।
मृतक की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया पंचायत वार्ड नंबर 8 निवासी प्रमोद साह के 25 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि आदर्श कुमार अपने ससुराल कोटवा जा रहा था। इसी दरमियान छपवा तुरकौलिया मुख्य मार्ग स्थित नरिअरवा के समीप ओवरलोड गन्ना लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया। ट्रैक्टर बी आर 0 5 G 9865 व ट्रॉली को पुलिस ने जप्त कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताते चले की मृतक के पिता प्रमोद साह नेपाल में काम करते हैं। मृतक के छोटे भाई का नाम अभिषेक कुमार है।
मृतक की शादी पिछले वर्ष हुई थी।पत्नी राधा देवी के विलाप से सारा आलम शोकाकुल हो गया है। इस घटना से बखरिया पंचायत में मातम पसरा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!