Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बेतिया: भोजपुरिया हाट कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

बेतिया: भोजपुरिया हाट कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

0
93

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

महामहिम राज्यपाल महोदय, बिहार के दिनांक 14/12/2025 को बेतिया जिला अंतर्गत गांधी सभागार ऑडिटोरियम (प्रेक्षागृह), बेतिया में आयोजित दो दिवसीय “भोजपुरिया हाट” कार्यक्रम में आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

इसी क्रम में आज दिनांक 12/12/2025 को जिला पदाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चंपारण, बेतिया द्वारा गांधी सभागार ऑडिटोरियम (प्रेक्षागृह) का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल, प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग, सुरक्षा घेरा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण एवं कार्यक्रम के सुचारू संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महामहिम के आगमन एवं कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफल बनाने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!