बालू लदे ट्रक की ठोकर से वृद्ध महिला की मौत।

0
ब्रेकिंग-न्यूज-फोटो-1.png


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


शनिवार को अहवर पासवान चौक के समीप बालू लगे ट्रक की ठोकर से बाइक पर सवार वृद्ध महिला की मौत घटनास्थल पर हो गई। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले की सरैया कानु टोला निवासी जुलम शाह की 62 वर्षीय पत्नी चंपा देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बाइक सवार अपने संबंधी के यहां से वापस अपने घर लौट रहा था की पासवान चौक के समीप बालू लदे ट्रक की चपेट में आ गया और ठोकर से घटनास्थल पर मौत हो गई। ठोकर मारने के बाद बालू लदा ट्रक चालक भागने में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!