पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह बने जदयू बगहा पुलिस जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

0
IMG-20251213-WA0011.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा पुलिस जिला में जनता दल (यूनाइटेड) संगठन को मजबूती देते हुए पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह को जदयू कार्यकारिणी का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनके मनोनयन को संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी को नई ऊर्जा देने वाला निर्णय कहा है।

इस अवसर पर जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रभात रंजन सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से दयाशंकर सिंह, राकेश सिंह, मुन्ना सिंह, मोहम्मद राशिद, जुगनू आलम, मोहम्मद निजामुद्दीन, उमाशंकर पटेल, अशोक पटेल, जीतन कुशवाहा, राजेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि प्रभात रंजन सिंह के नेतृत्व में बगहा पुलिस जिला में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!