दो बूंद दवा, पोलियो हुई हवा के नारों के साथ बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

0
65

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


मधुबनी,पल्स पोलियो अभियान 14 से 18 दिसम्बर को सफल बनाने केलिए ,राजकीय कृत मध्य विद्यालय दहवा के बच्चों के द्वारा रैली निकाल कर सामज को जागरूक किया गया ।
जन्म से पांच साल तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो की खुराक पिलाई जाती है।पांच दिवसीय अभियान के दौरान प्रखण्ड में कुल घर घर 31 टीकाकर्मी टीम और मुख्य चौक चौराहा पर कुल 10 ट्रांजिट टीम और 13 सुपरवाइजर को लगा कर पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाई जाएगी।बीएमसी संतोष कुमार के द्वारा अपील किया गया कि प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत समस्त पंचायतीराज प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं प्रभाव शाली व्यक्तियों द्वारा पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग कर बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने में मदद किया जाय।

दो बूंद दवा पोलियो हुई हवा के नारों के साथ बांसी उत्तर प्रदेश सीमा तक बच्चों के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया।
इस रैली का शुभारंभ कुंदन कुमार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी , उमेश कुमार प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार सिंह , प्रधानाचार्य संजय त्रिपाठी , बीएमसी संतोष कुमार ,शिक्षक विपिन कुमार मौर्या , नसीब , शिक्षिका सुनीता श्रीवास्तव शबया खातून , बिंदु कुशवाहा , शीला गुप्ता महिला पर्यवेक्षिका , दीपक कुमार , सिंघा बजाते हुए रवि बांसफोर , पटु बांसफोर भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here