शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक राइफल व अंग्रेजी शराब बरामद

0
101

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा, 2 नवम्बर। बिहार विधानसभा चुनाव–2025 को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस जिला बगहा को बड़ी सफलता मिली है। पिपरासी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से सुगौली बांध मार्ग के रास्ते बगहा की ओर अवैध शराब की खेप लाई जा रही है।

सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष पिपरासी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की कार्रवाई की। पुलिस ने पूर्व सूचना के अनुरूप सुगौली मार्ग पर घेराबंदी कर शराब कारोबारियों को पकड़ लिया। जांच के दौरान पुलिस ने एक नली राइफल, तीन जिंदा कारतूस और कुल 198.72 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। इस संबंध में पिपरासी थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here