जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया सीसीटीवी कैमरा एवं SST चेक पोस्ट का निरीक्षण

0
IMG-20251031-WA0053.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया, 31 अक्तूबर 2025। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के मद्देनज़र जिला पदाधिकारी पश्चिम चंपारण बेतिया धर्मेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन द्वारा आज पुलिस केंद्र बेतिया स्थित जिला नियंत्रण कक्ष में स्थापित सीसीटीवी कैमरों तथा SST चेक पोस्टों के सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने नियंत्रण कक्ष में मौजूद तकनीकी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया और वहां उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर अधिकारियों ने SST चेक पोस्टों पर तैनात दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की गतिविधियों का भी लाइव फुटेज के माध्यम से जायजा लिया। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर सतर्कता और निगरानी बरती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!