Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मझौलिया में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, होटल में लगी भीषण...

मझौलिया में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, होटल में लगी भीषण आग

0
124

छप्पर उड़ी, दीवारें हिलीं, इलाके में अफरा-तफरी

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार

मझौलिया : सोमवार की सुबह मझौलिया रेलवे गुमटी के पास स्थित एक होटल में अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि होटल की छप्पर उड़ गई और आसपास की दीवारें तक हिल उठीं। अचानक हुए इस विस्फोट की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए और भागकर सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होटल के अंदर खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में रिसाव हुआ था, जिसके बाद अचानक तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। धमाके के बाद देखते ही देखते आग की लपटें पूरे होटल को अपनी चपेट में लेने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड एवं स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में जुट गई। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में होटल का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो गया।फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि आग को बुझाने में काफी मुश्किलें आईं क्योंकि विस्फोट के बाद आसपास के क्षेत्रों में भी गैस और धुएं का फैलाव हो गया था। फिलहाल आग पर नियंत्रण पा लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।गनीमत रही कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है। प्रशासन ने घटनास्थल का मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!