भय मुक्त होकर मतदान करने की किया अपील – थानाध्यक्ष
विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा पुलिस जिला के नदी थाने की पुलिस ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमा सशस्त्र पुलिस बल के साथ दियारा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर फ्लैग मार्च निकाल कर भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील की। नदी थानाध्यक्ष दीपक कुमार प्रसाद ने बताया कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो इसके लिए फ्लैग मार्च किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, फ्लैग मार्च नदी थाना क्षेत्र के नैनहा, रेवहिया, सोहगीबरवा, महुअवा, रमना कन्हैयापुर, लेदिहरवा, नरहवा, सहित दियारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च किया गया। उन्होंने दियारा क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में आप सभी मतदाता भय मुक्त एवं निर्भीक होकर मतदान करें। अगर किसी व्यक्ति द्वारा डराया धमकाया जाता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस आप की मदद के लिए 24 घंटे तत्पर है। थानाध्यक्ष ने शांतिपूर्वक मतदान करने का आह्वान किया। सीओ नंदलाल राम ने बताया कि, फ्लैग मार्च के बाद दियारा क्षेत्र में आवागमन करने वाले वाहन सहित चालकों की सघन तलाशी ली गई। फ्लैग मार्च में नदी थाना के एस आई राजकुमार सिंह, राजकुमार, जेपी यादव , मनोहर पासवान सहित नदी थाना की पुलिस एवं एसएसबी के जवान शामिल रहे।






