वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित दिव्य भूमि वाल्मीकि धाम वाल्मीकि नगर के विभिन्न इलाकों में पावन कार्तिक महीने में विशेष चलंत दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में करवा चौथ के अवसर पर भी वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विचरण करने वाले लावारिस दिव्यांगजनों को मिठाइयां एवं भोजन देकर मानवता और इंसानियत का संदेश दिया गया। इसके तहत ई. टाईप .कॉलोनी ,अस्पताल कॉलोनी, छाता चौक, गोल चौक, तीन आर डी पुल, टंकी बाजार, लवकुश घाट, गंडक बराज, आदि इलाकों में भटकने वाले लावारिस दिव्यांगजनों और जरूरतमंद लोगों के बीच फूड पैकेट,लड्डू,बिस्किट, केला, एवं शाकाहारी भोजन का वितरण किया गया।संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर सह समाजसेवी संगीत आनंद ने कहा कि ऐसे लोगों की सेवा ही सच्ची सेवा है। आज करवा चौथ का व्रत है। पत्नी अपने पतिदेव की लंबी उम्र की कामना करती है। हम करवा चौथ के मौके पर ऐसे लावारिस दिव्यांगजन, मानसिक बीमार और विक्षिप्तों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं। संस्था की राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी ने कहा कि मानवता और इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है। 14 नवंबर 2012 से ऐसे लोगों की सेवा निरंतर जारी है। मैं स्वयं ऐसे लोगों के लिए भोजन पकाती हूं। मेरी पुत्री और मेरा पुत्र सब लोग इस समाज सेवा के कार्य में जुटे हैं। यह सबसे बड़ा धर्म है। स्वरांजलि सरगम ने कहा कि ऐसे लोगों को उनके परिजनों से मिलवाना भी हमारी संस्था का उद्देश्य है। अब तक दर्जनों भूले भटके लोगों को उनके परिजनों से मिलवाया जा चुका है ।वरिष्ठ सदस्य विजय कुमार ने कहा कि स्वरांजलि सेवा संस्थान को भारत नेपाल में सामाजिक और धार्मिक कार्यों हेतु कई सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष शिवचंद्र शर्मा ,सचिव अखिलानंद , पवन भट्टराई, स्वास्थ्य कर्मी कुमारी संगीता, ओम प्रकाश कुमार आदि उपस्थित थे। समय-समय पर संस्था को सहयोग देने हेतु कुमार फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी आकाश कुमार, वर्ल्ड मीडिया इन्फोटेनमेंट के सीईओ राजेश कुमार गुप्ता, फौजी विद्यासागर राणा, फौजी संतोष कुमार थापा,पटकथा लेखक एम. शफी, सुमित मिश्रा, पीडीएस के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह , नवरत्न प्रसाद, लक्ष्मण सोनी, मुकेश कुमार,विजय कुमार गुप्ता, किशोर कुमार ,दीपक कुमार, प्रदीप कुमारआदि के प्रति आभार प्रकट किया गया।






