मांझा स्वास्थ्य केंद्र में विधायक पुत्र सहित दर्जनों ने कराया डेंगू जांच

0
IMG-20250915-WA0083.jpg

मांझागढ़/गोपालगंज से सुदीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट


क्षेत्र में डेंगू संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोमवार को मांझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने जांच कराई। बरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामप्रवेश सिंह के पुत्र राकेश सिंह, प्रखंड प्रमुख वाजिद अली, जदयू कार्यकर्ता अशोक कुमार, पंचायत समिति सदस्य राजकुमार, जदयू कार्यकर्ता सुमंत गुप्ता, शिक्षक संजीत गुप्ता सहित दर्जनों लोगों ने ब्लड सेम्पल देकर जांच कराई।

स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ने बताया कि सभी लोगों के सैम्पल लिए गए हैं, रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कौन संक्रमित है।
डेंगू का कहर इस कदर बढ़ गया है कि अब आम जनता से लेकर जनप्रतिनिधियों तक की नींद हराम हो चुकी है। संक्रमण फैलने से लोगों में भय और चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!