मांझागढ़ में डेंगू से एक महिला की हुई मौत दर्जनों से अधिक का चल रहा है इलाज

0
Screenshot_2025-05-31-05-24-37-84_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b122.jpg

गोपालगंज बिहार से सुदीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट


/मांझागढ़/ गोपालगंज । डेंगू की कहर ने एक महिला की ली जान दर्जनों अधिक का चल रहा है। इलाज बताते चले मांझागढ़ में डेंगू की कहर से मांझागढ़ थाना क्षेत्र पुरानी बाजार के कुबेर साह की 50 वर्षीय पत्नी प्रेमा देवी की मौत हो गयी प्रेमा देवी डेंगू से करीब एक सप्ताह से ग्रसित थी। जिसका इलाज चल रहा था । रविवार को इस्थिति चिंताजनक होने पर परिजनों ने गोरखपुर इलाज के लिए ले गए जहाँ इलाज के दौरान गोरख पुर में मौत हो गयी घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया । मृतिका के दो पुत्र दो पुत्री थी । एक पुत्र की शादी हो चुकी थी दूसरे पुत्र की शादी करने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच डेंगू से ग्रसित हो जाने के कारण मौत हो गयी वही दूसरी तरफ स्वर्गीय ध्रुप सह के पुत्र रितेश सोनी स्वर्गीय हरिहर साह के पुत्र प्रमोद गुप्ता, शंकर गुप्ता और ओमप्रकाश गुप्ता के पुत्र बिक्की गुप्ता सहित दर्जनों लोग से अधिक डेंगू से ग्रसित है जिनका इलाज चल रहा है डेंगू की कहर से मांझा में हड़कम्प मचा हुआ है लोगो का कहना है सरकार और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा डेंगू की कहर से बचाव हेतु आवश्यक कदम उठाना चाहिए । जिससे लोगो की सुरक्षा हो सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!