बसंतपुर में हाई कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाया

0
Screenshot_2025-08-11-21-25-36-09_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e72.jpg

सरकारी गैर-मजरूआ भूमि जेसीबी से कराई गई मुक्त, स्थानीयों ने की सराहना


विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण, बिहार

बगहा, बसंतपुर बाजार में वर्षों से सरकारी जमीन पर कब्जा जमाए बैठे अतिक्रमणकारियों को आखिरकार सोमवार को हटना पड़ा। हाई कोर्ट के आदेश पर बगहा-1 के अंचल अधिकारी (सीओ) और चौतरवा थाना पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटवाया गया।

यह कार्रवाई सिसवा बसंतपुर पंचायत के बसंतपुर बाजार स्थित शिव मंदिर के पास की उस सरकारी गैर-मजरूआ भूमि पर हुई, जो भोलानाथ प्रसाद की निजी जमीन के ठीक सामने है। बताया जाता है कि कुछ लोगों ने इस सरकारी भूमि पर लंबे समय से अवैध ढंग से कब्जा कर रखा था।

सीओ ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई अदालत के निर्देश के अनुपालन में की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस बल के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों की भी भीड़ मौजूद रही। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे न केवल सरकारी संपत्ति मुक्त हुई है, बल्कि बाजार क्षेत्र में आवागमन भी सुगम होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!