वीरांगना फूलन देवी की जयंती धूमधाम से संपन्न

0
Screenshot_2025-08-11-14-09-26-61_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e72.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतियां। स्थानीय ईलम राम चौक स्थित पंचशील बौद्ध विहार में 10 अगस्त 2025 को वीरांगना फूलन देवी की जयंती धूमधाम से मनाई गई ।जिसमें कई वक्ताओं ने अपने -अपने विचारों को रखा। इस अवसर पर रिटायर्ड डीएसपी रामदास बौद्ध ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी एक जुझारू संघर्ष एवं अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली महिला थी ।जिसने अपने ऊपर हुए अत्याचार के खिलाफ जमकर आवाज उठाई तथा दलित- पिछड़ों की लड़ाई लड़ी। फूलन देवी के ऊपर काफी अत्याचार हुआ था। जिसके कारण वह एक दस्यु सरगना बन कर अपने ऊपर हुए अत्याचार का बदला लिया तथा समाज में महिलाओं और दलितों पिछड़ों के लिए एक संदेश दिया ।जबकि ओबीसी -दलित एकता मंच के संयोजक एस.के. राव ने कहा कि फूलन देवी का जन्म 10 अगस्त 1963 ई को हुआ था जो आगे चलकर महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज उठाई तथा अपने ऊपर हुए अत्याचार का बदला लिया और बिहड में संघर्ष करती रही। वह एक बिहड़ से निकलकर संसद तक पहुंची तथा अत्याचार- अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया‌। मौके पर समाज सेविका उषा बौद्ध ,डॉक्टर उपेंद्र कुमार ,मनोज कुमार, मधुसूदन गुप्ता ,राजेश कुमार, देशबंधु गुप्ता ,परशुराम दास , शारदा भारती सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!