एसडीएम ने बगहा दो अंतर्गत भड़छी पंचायत में राय खाद यूरिया दुकान की जांच कर किया सील

0
IMG-20250725-WA0004.jpg

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल में लगातार यूरिया की किल्लत को लेकर बगहा अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी गौरव कुमार ने बगहा दो प्रखंड के भड़छी पंचायत में खाद एवं यूरिया दुकानों की जांच गुरुवार को की । जिसमें राय खाद भंडार के संचालक जयनारायण राय से ईपोएस मशीन , भंडार पंजी वितरण पंजी की मांग की गई। वितरण पंजी सही संधारण नही था एवं ईपोएस मशीन में यूरिया की स्टाक शून्य पाया गया तथा भौतिक सत्यापन गोदाम में लगभग 85 बोरा यूरिया पाया गया । दुकान के बाहर ग्राहकों /किसानों की भीड़ लगी थी। पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि 3 दिन से लाइन में लगे हैं परंतु अभी तक यूरिया नहीं प्राप्त हुआ हैं। अनुमंडल पदाधिकारी गौरव कुमार(भा. प्रा.से) द्वारा जांच में संबद्ध कृषि समन्वयक अमलेश कुमार बगहा दो को दुकान को सील करते हुए संबंधित थाना लौकरिया में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। एसडीम ने कहा कि किसी भी खाद भंडार दुकान द्वारा यूरिया की कालाबाजारी की जाती है तो प्रशासन को इसकी जानकारी दें । जांच के क्रम में कालाबाजारी की पुष्टि होने पर ऐसे लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई तुरंत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!