अंचलाधिकारी ने नव नियुक्त हल्का कर्मचारियों को दिया पंचायत

0
IMG-20250722-WA0037.jpg

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

प्रखंड बगहा दो के नवागत प्रभारी अंचलाधिकारी रवि प्रकाश चौधरी ने सोमवार को हल्का कर्मचारी के साथ बैठक की। अंचलाधिकारी ने बताया कि 26 पंचायत के लिए नवनियुक्त 11 हल्का कर्मचारी और दो पुराने हल्का कर्मचारी पंचायतवार नियुक्त कर दिया गया है। जिससे अंचल के कार्य को जल्द से जल्द निष्पादन किया जाएगा। बताते चले की पुराने कर्मचारियों का स्थानांतरण होने के कारण कई दिनों से आंचल बगहा दो के कार्य लंबित है। जिसको लेकर सीओ ने सभी कर्मचारियों को पंचायत वार कार्य दिया है। इसके साथ ही नव नियुक्त अमीन मंगलवार को पंचायतवार कार्य दे दिया जाएगा।

इसके बाद से बुधवार से सुचारू रूप से अंचल के सभी कार्य जिसमे दाखिल खारिज, भूमि नपी, आदि समस्याओं का कर्मचारियों के जांच उपरांत भूमि संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाएगा।
प्रभारी अंचलाधिकारी रवि प्रकाश चौधरी ने कई फरियादियों की भूमि संबंधित मामलों की सुनवाई भी की। सीओ ने कर्मचारियों को निर्देश दिया की जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द लोगों की जमा करें। इसके बाद मामलों का निष्पादन विभाग द्वारा किया जाएगा। सीओ ने बताया कि भूमि संबंधित मामले की सुनवाई जनता दरबार जो आपके नजदीकी थानों में किए जाते हैं उनमें जरूर जाएं। जिसमें भूमि संबंधित मामलों का निष्पादन विभाग द्वारा जल्द से जल्द कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!