आंगनबाडी केंद्रों पर टी एच आर राशन का किया गया वितरण

0
IMG-20250722-WA0041.jpg

गोपालगंज बिहार से सुदीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट


मांझागढ़/ गोपालगंज। विभागीय निर्देशानुसार मांझा प्रखण्ड अंतर्गत संचालित 250 आंगनबाडी केंद्र पर सेविकाओं के द्वारा टी एच आर राशन का वितरण किया गया जिसका जांच गठित टीम में नियुक्त महिला पर्यवेक्षिकाओं और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के द्वारा किया गया बताते चले कि गठित टीम में महिला पर्यवेक्षिका शोभा कुमारी और मांझा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी स्वेता कुमारी के द्वारा मांझा टोला लँगतु हाता आंगनबाडी केंद्र सहित मांझा पूर्वी पंचायत में संचालित आंगनबाडी केंद्रों के सेविकाओं के द्वारा वितरण किये जा रहे टी एच आर राशन का जांच किये ।जांच के दौरान मांझा टोला लँगतु हाता आंगनबाडी केंद्र के सेविका प्रतिभा देवी एवं मांझा पूर्वी के सेविकाओं के द्वारा विभागीय निर्देशानुसार टी एच आर का वितरण किया जा रहा था । बाल विकास परियोजना पदाधिकारी स्वेता कुमारी ने जांच के दौरान सेविकाओं को निर्देश दिया कि लाभुकों का एफ आर एस करे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!