पिरामल फाउंडेशन की टीम पहुंची डोमनपुर स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण पर चलाया जागरूकता अभियान

0
IMG-20250716-WA0077.jpg

गोपालगंज बिहार से शंकर जी की रिपोर्ट

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य,शिक्षा और पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में पिरामल फाउंडेशन द्वारा एक अहम पहल की गई। इसी कड़ी में फाउंडेशन की पांच सदस्यीय टीम ने बुधवार को भोरे प्रखंड अंतर्गत डोमनपुर गांव का दौरा किया। टीम ने गांव में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की और प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र स्थित टीकाकरण सत्र स्थल का निरीक्षण किया। वहां मौजूद एएनएम नीलम कुमारी द्वारा गर्भवती, धात्री महिलाओं और छोटे बच्चों को निःशुल्क टीकाकरण की सेवा दी जा रही थी। इसके साथ ही उन्हें परिवार नियोजन के उपायों पर भी परामर्श दिया जा रहा था, निरीक्षण के दौरान फाउंडेशन की टीम ने एएनएम से अनमोल ऐप, यूविन पोर्टल, टेलीमेडिसिन सेवा और एनसीडी (गैर-संचारी रोग) कार्यक्रम से जुड़ी कार्यप्रणाली पर भी जानकारी ली। इस पर एएनएम ने बताया कि सीमित संसाधनों और नेटवर्क की कमी के कारण एक ही मोबाइल पर सभी एप्लिकेशन का कार्य करना मुश्किल होता है। वर्तमान में युविन और अनमोल दोनों की एंट्री प्रक्रिया जारी है, लेकिन यह नेटवर्क उपलब्धता पर निर्भर है। टीम द्वारा नेटवर्क समस्या की गंभीरता को स्वीकार किया गया , फाउंडेशन की टीम में विंध्यवासिनी राय, नितेश कुमार सहित कुल पांच सदस्य मौजूद थे। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं एवं स्वास्थ्य कर्मी से संवाद किया उनका कहना था कि उनका फाउंडेशन इसके साथ हाईस्कूल के बच्चों को जागरूक करती है ताकि बच्चे की भी परिस्थिति में शिक्षा से वंचित न हो!उपस्थित लोगों ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में जागरूकता और सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!