सावन माह की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़।

0
IMG-20250714-WA0008.jpg


ओम नमः शिवाय हर हर महादेव हर हर बम बम की जय घोष से गुंजा वातावरण।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


देवाधिदेव महादेव के अति प्रिय सावन माह की पहली सोमवारी पर मझौलिया प्रखंड के सभी शिवालयों पर अहले सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी । भक्तों ने दूध व जल से जलाभिषेक किया तथा भांग धतूरा अच्छत बिल्व पत्र पुष्प आदि चढ़ाकर चंदन का लेप किया और धूप बत्ती दिखाकर पूजा अर्चना किया। आचार्य आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि देवों के देव महादेव को श्रावण मास अत्यंत प्रिय है। इस दौरान भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने वालों की सच्ची मनोकामना पूर्ण होती है।

शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से संकट के बादल छट जाते हैं। अकाल मौत से प्राणियों की रक्षा होती है। साथ ही सर्प दोष से छुटकारा मिलता है। बताते चले की प्रखंड स्थित समस्त शिवालयों में शिव भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। मझौलिया स्थित बाबा नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर ऐतिहासिक राजघाट स्थित शिव मंदिर सरिसवा स्थित शिव मंदिर समेत रामनगर बनकट रुलही गुदरा माधोपुर सेनवरिया राजा भार महना लाल सरैया करमवा आदि स्थित शिव मंदिरों में ओम नमः शिवाय हर हर महादेव हर हर बम बम की जय घोष से वातावरण गुंजित रहा। पूरे प्रखंड में सावन माह की पहली सोमवारी पर शिवालयों में भीड़ देखी गई। कई जगह भक्ति धुनो पर झूमते और जयकारा लगाते हुए भक्तों को शिव मंदिरों की तरफ जल चढ़ाने और पूजा करने जाते देखा गया। कुल मिलाकर पूरा प्रखंड शिव भक्ति में डूबा नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!