कांड के फरार चार अभियुक्त के घर मांझागढ़ पुलिस ने किया कुर्की जब्ती

0
IMG-20250711-WA0033.jpg

गोपालगंज बिहार से सुदीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट


मांझागढ़/ गोपालगंज । चार अभियुक्त मांझागढ़ थाना क्षेत्र दानापुर गांव के दुबई मिया के पुत्र आफताब आलम कुर्की के मामले में वर्षो से फरार है।दूसरी तरफ कर्णपुरा गांव के सुल्तान मिया के पुत्र इसरारोदिन मिया ,और क्यामुदिन मिया, कुर्की के मामले में वर्षो से फरार है ।पिपरा गांव के चांद महमद के पुत्र शमशाद आलम कुर्की के मामले में वर्षो से फरार था ।इन चारो अभियुक्त पर न्यायालय से कुर्की जब्ती करने के आदेश न्यायालय से जारी किया गया था ।चारो अभियुक्त के घर मांझागढ़ पुलिस ने न्यायालय से कुर्की जब्ती करने के जारी की गई आदेश के आलोक में म मांझागढ़ थाना प्रभारी राजीव रंजन सिंह के नेतृत्व में मांझागढ़ पुलिस के द्वारा त्वरित करवाई करते हुए गुरुबार की शाम चारो अभियुक्त के घर के दरवाजा तोड़ कर घर मे रखे समान को जब्त कर कुर्की जब्ती किया । इसकी जानकारीअपर थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राम ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!