गुरु पूर्णिमा पर साधक -शिष्यों द्वारा किया गया गुरु जी को सम्मानित

0
Screenshot_2025-07-10-12-26-07-06_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e72.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


मधुबनी, बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय “गुरु जी”का गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अधिवक्ता पंडित महेश मिश्र,(नरईपुर ) बगहा द्वारा गुरु पूजन कर पुस्तक, अंगवस्त्र व कलम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य गुरु जी ने कहा कि हम सभी को आज के दिन अपने गुरुदेव भगवान का वंदन, अभिनंदन व सम्मान करना चाहिए। सर्वप्रथम गुरु जी का ध्यान करें! शरीर से, वाणी से,मन से, इंद्रियों से,बुद्धि से अथवा प्रकृति के स्वभाव से जो जो करते हैं वह सब समर्पित करते हैं! हे गुरुदेव! जो कुछ हमारे कर्म हैं वे सब आपके श्री चरणों में समर्पित हैं !हमारा कर्त्तापन का भाव ,हमारा भोक्तापन का भाव आपके श्री चरणों में समर्पित है। इस भाव से साधक- शिष्य का हृदय शीघ्र शुद्ध और उन्नत बन जाता है। हे गुरुदेव!आपकी जय- जयकार हो!
सात समुद्र की मसि करूं, लेखनी सब वनराय।
सब धरती कागद करूं, ता पर गुरु गुन लिखा न जाए।।
इस अवसर पर कार्तिकेय मिश्रा, पीयूष कुमार त्रिपाठी, दिनेश कुमार गुप्ता, देवांश उपाध्याय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!