सड़क दुर्घटना में ई रिक्शा चालक सहित चार घायल एक की हुई मौत।

0
IMG-20250616-WA0015.jpg

घायलों को इलाज के लिए व मृतक के पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेजा जी एम सी एच बेतिया।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण ।

सोमवार को मझौलिया नानोसती मुख्य मार्ग स्थित बिनवलिया पुल के समीप ट्रेक्टर की चपेट आने से ई रिक्शा चालक रंगीला राम उनके पिता प्रसाद राम तथा पोता प्रिंस और प्रियांशु बुरी तरह घायल हो गए जब की ई रिक्शा चालक रंगीला राम की 55 वर्षीय पत्नी शारदा देवी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।सूचना पाकर पहुंची मझौलिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया लाई ।जहां चिकित्सकों ने चिंता जनक स्थिति में जी एम सी एच बेतिया रेफर कर दिया ।

वही मृतिका शारदा देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए जी एम सी एच बेतिया भेजा।इस संदर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मझौलिया थाना क्षेत्र के गुरचूरवा वार्ड नंबर 08 निवासी रंगीला राम अपने परिवार के साथ सिरसिया थाना क्षेत्र के गरभुआ गांव में अपने संबंधी के यहां से शादी समारोह से लौट रहे थे ।तभी उक्त घटना घट गई ।आवेदन मिलते ही अनुसंधान शुरू कर दिया जाएगा।इधर घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख पुकार मच गई तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया में भीड़ उमड़ पड़ी।इधर घटना को अंजाम दे ट्रेक्टर चालक भागने में सफल रहा।जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!