दाह संस्कार कर लौट रहे बाइक अनियंत्रित हो नहर में गिरी, सवार चार युवक बचे बाल- बाल।

0
IMG-20250602-WA0082.jpg

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के तीन आर डी पुल एवं छः आर डी पुल के बीच मुख्य तिरहुत नहर में सोमवार की दोपहर एक बाइक पर चार युवक सवार अनियंत्रित हो कर नहर के पानी में जा गिरा।गनीमत रही कि उस पर सवार चार युवक बाल-बाल बच गए।प्राप्त खबर के अनुसार ये चारों युवक सुमित कुमार उम्र लगभग 18 वर्ष पिता अशोक काजी ग्राम गौरी बेलवा,राहुल कुमार उम्र लगभग 15 वर्ष पिता दीपेंद्र विश्वा,संतोष कुमार उम्र लगभग 16 वर्ष पिता प्रदीप विश्वा,विजय महतो उम्र लगभग 15 वर्ष पिता विरेन्द्र महतो सभी ग्राम घुरौली थाना नौरंगिया निवासी है।अपने एक रिश्तेदार के मौत के उपरांत दाह संस्कार के लिए वाल्मीकिनगर स्थित लव-कुश घाट आए थे। दाह संस्कार के बाद अपने घर की ओर लौट रहे थे।तभी बाइक अनियंत्रित हो कर मुख्य तिरहुत नहर के पानी में जा घुसा। इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने वाल्मीकि नगर थाने को दी। घटना की सूचना पर थाने के एस आई राजेश आनंद के नेतृत्व में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची।जहां ग्रामीणों के सहयोग से कठिन परिश्रम के बाद बाइक को नहर के पानी से बाहर निकाला गया।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि बाइक और सभी सवार को सुरक्षित थाना लाया गया है। जांच पड़ताल कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!