नरकटियागंज के दौरे में लोगों द्वारा नर्सिंग कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय के मांग को एपी पाठक ने संज्ञान में लिया…

0
IMG-20250601-WA0047.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पुर्व नौकरशाह तथा बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक एपी पाठक अपने चंपारण दौरे पर है जहां वो बगहा तथा नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र में मिलन जुलन कार्यक्रम कर रहे है। इस कड़ी में वो आज नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किए है लोगों से मिलन जुलन कार्यक्रम किए।
कुछ लोगों ने नरकटियागंज में नर्सिंग कॉलेज तथा केंद्रीय विद्यालय नहीं होने का दुखड़ा बताया।
एपी पाठक ने इस मांग को संज्ञान में लेने और पटना तथा दिल्ली में वरीय अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। आपको बताते चलें कि एपी पाठक बाबु धाम ट्रस्ट की स्थापना किए तबसे वो अपने बाबु धाम ट्रस्ट के माध्यम से जरूरतमंदों, युवाओं, पिछड़ों और दलितों की सेवा और सहयोग करते आ रहे है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आप पाठक नरकटियागंज विधानसभा के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में एपी पाठक ने जनता के बीच मिलन जुलन कार्यक्रम किया। सेना और देश के प्रति सकारात्मक सोच और त्याग हेतु एपी पाठक ने युवाओं को आगे बढ़ने हेतु आह्वान किया।
नरकटियागंज के एक परिवार की बेतिया बेहतर इलाज हेतु इलाज हेतु वहां के प्राधिकृत लोगों से बात कर मदद भी पहुंचाने का प्रयास किया।


नरकटियागंज सशस्त्र सीमा बल कैंप और रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में एपी पाठक ने महती भूमिका अदा किया। गैर राजनीतिक रूप से नरकटियागंज से एपी पाठक का जुड़ाव उनके अपनापन को दर्शाता है। उन्होंने हमारे संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि हर सेवा समाज की एक संस्कृति होती है जिसको राजनीतिक नजरिए से भी तौला जा सकता।
उन्होंने बताया कि हमारे मानवीय मूल्यों और संस्कारों की पराकाष्ठा होती है जिससे हमारे देश सेवा में भूमिका तय करता है क्योंकि समाज और लोग हमारे देश के ही प्यारे निवासी होते है।
उन्होंने आगे बताया कि नरकटियागंज विधानसभा के लिए उनके पास विज़न है जिसमें एक स्टेडियम निर्माण और नर्सिंग कॉलेज हेतु भविष्य में प्रयास करेंगे। साथ ही नरकटियागंज में केंद्रीय विद्यालय खुलवाने का प्रयत्न करेंगे।उनका विजन जिसको ईश्वर और जनता के आशीर्वाद से मूर्त रूप देकर नरकटियागंज के लोगों को राज्यव्यापी पहचान दिलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!