भटवा टोला में एस सी एस टी विशेष विकास शिविर का हुआ आयोजन।

0
IMG-20250419-WA0057.jpg

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति कल्याण विभाग द्वारा आयोजित बिहार महादलित विकास मिशन के पत्रांक 820 दिनांक 25 मार्च 25 के द्वारा सभी जिला पदाधिकारी को निर्गत पत्र में दिनांक 14 अप्रैल बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जयंती से बिहार के सभी जिले में स्थित अनुसूची जाति एवं अनुसूचित जन जाति टोलों में सरकार के 22 महत्वकांक्षी योजनाओं जिसमें राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, औपचारिक शिक्षा, आंगनबाड़ी, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शौचालय, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता योजना, ई-श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड,वास भूमि, बंदोबस्ती, सामाजिक सुरक्षा योजना, बुनियादी केंद्र से संबंधित जानकारी, नल जल योजना, गली नाली, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री जनधन योजना, बिजली कनेक्शन, जीविका समूह सतत जीवकोपार्जन योजना, ग्रामीण कार्य विभाग एवं कुशल युवा प्रोग्राम के तहत जानकारी एवं लाभ प्रदान करना है कि शुरुआत की गई है।इसी क्रम में शनिवार को वाल्मिकीनगर थाना क्षेत्र के संतपुर सोहरिया पंचायत स्थित भटवा टोला में पंचायत सचिव पारस राउत की अध्यक्षता में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया।इस बाबत जानकारी देते हुए मुखिया प्रतिनिधि रमेश महतो ने बताया कि बिहार में चल रहे एस सी एस टी विशेष विकास शिविर के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति टोला में रह रहे वैसे महादलित जिन्हें सरकार की सभी 22 महत्वकांक्षी योजना से वंचित है को चिन्हित करते हुए सभी सरकारी लाभ देने की कवायद जारी है।इस मौके पर कार्यपालक सहायक सोनू कुमार,आवास सहायक अखिलेश कुमार, पंचायत रोजगार सेवक समीर कुमार, विकास मित्र सीमा देवी, राजस्व कर्मचारी राकेश सिंह, वार्ड सदस्य महेंद्र महतो सहित अन्य विभाग के कर्मचारी सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!