विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
रील बनाने के दौरान दो किशोर अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. इस घटना में दोनों किशोर की मौत हो गयी. घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों किशोर का शव कई टुकड़ों में रेलवे पटरी के पास बिखर गए. यह हादसा बेतिया-नरकटियागंज रेल लाइन गुलाब नगर रेलवे ढाला और साठी रेलवे स्टेशन के बीच की है.साठी रेलवे स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अमृत भारत एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज की ओर जा रही थी. इसी दौरान गुलाब नगर रेलवे ढाला और साठी रेलवे स्टेशन के बीच, पिलर 234/31 के पास दो युवक रेलवे ट्रैक के नजदीक खड़े होकर मोबाइल से रील बना रहे थे.रील बनाने के दौरान दूसरी पटरी पर भी फौजी ट्रेन नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर की दिशा में आ गई. दो ट्रैक पर एक साथ विपरीत दिशा से आती ट्रेनों को देखकर युवक घबरा गए. उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला. दोनों युवक बचने के चक्कर में अमृत भारत ट्रेन की चपेट में आ गए. दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.






