विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि परिवार का इकलौता चिराग सूर्य प्रताप मृत्यु पर विजय प्राप्त करने में कामयाब रहे। 16 जनवरी की शाम पिपरासी चौराहे पर मोटरसाइकिल से हुए भीषण एक्सीडेंट में पुत्र सूर्य प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए।महादेव की कृपा एवं असंख्य लोगों के आशीर्वाद से सिर में लगे सभी चोट लगभग ठीक हो रहे हैं।वास्तव में, आशीर्वाद जीवन के लिए सुरक्षा कवच है।इसीलिए हर परिवार में लोगों से आशीर्वाद लेने का संस्कार बचपन से ही डाला जाता है। सूर्य प्रताप की पारिवारिक पृष्ठभूमि, मातृ -पितृ भक्ति और सर्व कल्याण हेतु पैतृक संस्कारमय है। जिसका शुभफल आशीर्वाद के रूप में प्राप्त हुआ।






