Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बीआरसी बगहा दो के अंतर्गत विद्यालयों के लिए संगीत वाद्य यंत्रों हुआ...

बीआरसी बगहा दो के अंतर्गत विद्यालयों के लिए संगीत वाद्य यंत्रों हुआ वितरण

0
37

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

प्रखंड संसाधन केंद्र बगहा दो के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च विद्यालयों के लिए संगीत वाद्य यंत्रों का वितरण सोमवार को हुआ। यह वितरण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फूदन राम के निर्देश पर बीआरसी के कर्मियों द्वारा विद्यालय के प्राचार्यो, शिक्षकों को वितरण किया गया। बिईओ फूदन राम ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा मिले संगीत वाद्य यंत्रों का वितरण किया जा रहा है। यह वितरण प्राथमिक विद्यालय मध्य विद्यालय उच्च विद्यालयों में हो रहा है।

जिसमें विद्यालयों में ढोल, तबला, पियानो, स्पीकर माइक, घुंघरू, बासुरी, मासिक पत्रिका, हारमोनियम, माझीरा आदि संगीत वाद्य यंत्रों का वितरण किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय को शिक्षा विभाग द्वारा तय मानको के अनुरूप संगीत वाद्य यंत्रों का वितरण बिआरसी बगहा दो द्वारा किया गया। वितरण के इस मौके पर बेईओ अतिरिक्त विजय यादव, राहुल कुमार जगन्नाथ, रवि शंकर, आशुतोष, सौरभ आदि द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!