Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास आदिवासी बहुल क्षेत्र में किसान हित की बड़ी पहल, मनोज चौक बैठवलिया...

आदिवासी बहुल क्षेत्र में किसान हित की बड़ी पहल, मनोज चौक बैठवलिया में कृषि व निर्माण सामग्री की दुकान का शुभारंभ।

0
41

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

भैरोगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आदिवासी बहुल मनोज चौक, बैठवलिया में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खाद, बीज, यूरिया तथा सीमेंट जैसी आवश्यक सामग्रियों की उचित मूल्य पर बिक्री के लिए एक दुकान का शुभारंभ किया गया है। इस दुकान के खुलने से क्षेत्र के किसानों में काफी उत्साह और हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। लंबे समय से किसान इस तरह की सुविधा की मांग कर रहे थे, जो अब साकार होती दिख रही है।
यह क्षेत्र मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है, जहां अधिकांश आदिवासी और ग्रामीण परिवार खेती-किसानी पर निर्भर हैं। पहले किसानों को खाद-बीज एवं अन्य जरूरी सामग्री के लिए दूर-दराज के बाजारों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। कई बार समय पर खाद-बीज नहीं मिलने के कारण फसल उत्पादन भी प्रभावित होता था। अब स्थानीय स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य बृज बिहारी यादव ने कहा कि यह दुकान किसान हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि “यह इलाका खेती प्रधान क्षेत्र है। यहां समय पर खाद-बीज और खेती से जुड़ी सामग्री उपलब्ध कराना बेहद जरूरी था। दुकान खुलने से किसानों को सहूलियत मिलेगी और खेती की लागत भी कम होगी।”
उन्होंने आगे कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए बुनियादी सुविधाओं का गांव स्तर पर उपलब्ध होना आवश्यक है। यह पहल न सिर्फ किसानों के लिए लाभकारी है, बल्कि इससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
स्थानीय किसानों ने भी इस पहल का स्वागत किया है। किसानों का कहना है कि अब उन्हें उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज मिल सकेगा, जिससे फसल की पैदावार बेहतर होगी। साथ ही निर्माण सामग्री उपलब्ध होने से ग्रामीण विकास कार्यों को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस दौरान लालबाबू यादव, प्रदीप गिरी, कमरुद्दीन अंसारी, शमशाद अंसारी, रूपेश सिंह, आदि दर्जनों ग्रामीणों का मानना है कि यदि इसी तरह किसान हित में योजनाएं और सुविधाएं धरातल पर उतारी जाती रहीं, तो आदिवासी बहुल यह क्षेत्र कृषि के क्षेत्र में नई पहचान बना सकता है। यह दुकान किसानों के लिए न केवल सुविधा का केंद्र बनेगी, बल्कि आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी।
इस दौरान यादव ट्रेडर्स प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर मनोज यादव पूर्व पक्ष अध्यक्ष नाडा पंचायत वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि इस तरह का प्रतिष्ठा का इस इलाके में खुलना किसानों के लिए बेहतर सहूलियत साबित होगी। बता दे की बगहा मुख्यालय की दूरी लगभग 20 किलोमीटर तथा रामनगर की दूरी लगभग 15 किलोमीटर ग्रामीणों को अतिरिक्त दूरी तय करने पड़ती थी बेहतर सुविधा उचित मूल्य के साथ सभी किसानों को उनके जरूरतमंद सामानों को वितरित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!