Thursday, March 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास दवंग सुदर्शन का आतंक कायम,अंचल अमीन को वनाया वंधक

दवंग सुदर्शन का आतंक कायम,अंचल अमीन को वनाया वंधक

0
81

मनीषा पाल को सपरिवार जान से मारने की धमकीमुकामी पुलिस द्वारा छान बीन जारी

सुरेश चंद्र पाण्डेय (त्यागी) की रिपोर्ट


विजयपुर (गोपालगंज) अंचल पदाधिकारी विजयपुर के आदेश के अंतर्गत मौजा सिंहपुर की विवादित जमीन की पैमाईश/ मापी के दौरान दवंग सुदर्शन गिरी द्वारा व्यवधान उत्पन्न कर अंचल अमीन को बंधक वनाया गया है जिसकी सूचना मनीषा पाल (पीड़िता)द्वारा मुकामी पुलिस थाना विजयपुर जिला गोपालगंज को दी गई है।


श्रीमती पाल ने बताया है कि अंचल पदाधिकारी विजयपुर जिला गोपालगंज के मापी आदेश के अनुपालन के तहत दिनांक -13-01-26 को मौजा सिंहपुर थाना नंबर -10 खाता नंबर -236 खेसरा नंबर -861 रकवा -41 डीसमिल के मापी के दौरान सुदर्शन गिरी पिता राम नगीना गिरी, सुनील कुमार गिरी वो शैलेश कुमार गिरी उर्फ विजय प्रताप गिरी पिता शेषनाथ गिरी, कुंदन गिरी पिता लालबहादुर गिरी एवं अन्य दर्जनों लोगों द्वारा व्यवधान उत्पन्न कर अंचल अमीन को वंधक वना कर एक पक्षीय पैमाईश मापी कराने का कुत्सित प्रयास किया गया और उपरोक्त लोगों द्वारा श्रीमती पाल को सपरिवार जान से मारने की धमकी दी गई है।

विवादित भूमि में अवैध रूप से मिट्टी भराई कर पीड़िता की भूमि को अतिक्रमित करने का कुत्सित प्रयास किया गया है। श्रीमती पाल ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!