प्रधानमंत्री का फोटो ले कर लख- लख बधाइयां देते।
उत्तर प्रदेश से अमित कुमार शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज/सुप्रसिद्ध विख्यात समाजसेवी व भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने माघ मेला तट पर अपने सहयोगियों के साथ प्रधानमंत्री का फोटो ले कर व हाथों में तिरंगा-भारत माता की जय,वंदे मातरम के उद्घोष से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नए कार्यालय सेवा तीर्थ-1में प्रवेश की लख-लख बधाइयां देते हुए मां गंगा के चरणों में उनके दीर्घायु-स्वस्थ-मंगलमय की कामना करते हुए प्रार्थना की।
सुप्रसिद्ध विख्यात समाजसेवी व भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) अपने ऐतिहासिक साउथ ब्लॉक से 78 साल बाद पहली बार स्थानांतरित होने जा रहा है। हर भारतीय के लिए गौरव और खुशी का छड़ है।
नई पहचान-सेवा तीर्थ।‘सेवा तीर्थ’ नाम अपने आप में एक संदेश है-सत्ता नहीं,सेवा।सरदार पतविंदर सिंह का कहना कि प्रधानमंत्री का संदेश साफ है-शासन का अर्थ अधिकार नहीं,सेवा है।सेवा तीर्थ केवल भवन नहीं-एक सोच है।यह याद दिलाता है कि सत्ता तभी सार्थक है जब वह जनता के लिए उपयोग में लाई जाए।
बधाइयां देने वालों में प्रमुख रूप से हर्ष मिश्रा,हिमांशु शर्मा,रौनक वर्मा,आयुष सोनी,करण होंडा,हरमनजी सिंह सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित होकर हाथों में तिरंगा-भारत माता की जय,वंदे मातरम के उद्घोष लगते रहे।






