Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पुण्यतिथि पर द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भावभीनी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भावभीनी श्रद्धांजलि

0
31

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार


मझौलिया (पश्चिम चंपारण)।देश को “जय जवान, जय किसान” का अमर नारा देने वाले भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री सादा जीवन, उच्च विचार और अटूट देशभक्ति के प्रतीक थे। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, ईमानदारी और त्याग की मिसाल है। उनके आदर्श आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन, पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी, इजहार हुसैन, रविंद्र कुमार शर्मा, ब्रह्मानंद पाण्डेय, प्रखंड अध्यक्ष महमद कलिमुलाह, विद्या चरण शुक्ल, मुमताज अहमद, शेख सलीम, विजय पाण्डेय, अजय पाण्डेय सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने शास्त्री जी को नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!