Friday, March 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सिवान में ‘9 वर्ष मंगलमय’ पुस्तक विमोचन सह परिचर्चा समारोह की तैयारी...

सिवान में ‘9 वर्ष मंगलमय’ पुस्तक विमोचन सह परिचर्चा समारोह की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न

0
60

बिहार के सिवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट

सिवान जिला में केंद्र सरकार के सफल 9 वर्ष मंगलमय कार्यकाल पर आधारित पुस्तक के विमोचन सह परिचर्चा समारोह को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जिले के एक सभागार में संपन्न हुई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही।


बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथियों की सूची, मंच व्यवस्था, सुरक्षा, मीडिया समन्वय एवं आमंत्रण व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने पर बल दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ‘9 वर्ष मंगलमय’ पुस्तक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।

परिचर्चा के दौरान पुस्तक के विषय-वस्तु पर विचार-विमर्श करते हुए इसे समाज के विभिन्न वर्गों के लिए प्रेरणादायक बताया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम में जिले के प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षाविदों, युवाओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!